Mainpuri News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.9 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर कार सहित गिरफ्तार

Mar 03, 2026 - 16:18
0 33
Mainpuri News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.9 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर कार सहित गिरफ्तार

block-350 block-350

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.9 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर कार सहित गिरफ्तार

मैनपुरी । अजय किशोर । जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछवाँ थाना पुलिस और विशेष टीम (SOT) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक वैगनआर कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा करीब 23.900 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली और मैनपुरी के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान, बिछवाँ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वैगनआर गाड़ी (HR 55 AN 6547) में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है।

सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने शाहआलमपुर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर सोमवार रात करीब 11:20 बजे संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के भीतर छिपाकर रखा गया 23.9 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान शैलेंद्र कुमार उर्फ शीलू निवासी दिल्ली/मैनपुरी, हर्षपाल निवासी विकास नगर, दिल्ली और सुरजीत उर्फ गुलशन निवासी रोपनपुर, मैनपुरी के रूप में हुई है। इन तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना बिछवाँ में एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी विशेष टीम मैनपुरी, थानाध्यक्ष बिछवाँ आशीष दुबे, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और मुख्य आरक्षी दीपपाल, विपिन कुमार व बृजवीर सिंह शामिल रहे। गिरफ्तार तस्करों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय मैनपुरी के समक्ष पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User