14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक वाद निस्तारण के निर्देश

Mar 10, 2026 - 20:38
0 5

block-350 block-350

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक वाद निस्तारण के निर्देश

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार 14 मार्च 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी नरेन्द्र पाल राणा एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/प्रभारी सचिव कामायनी दुबे ने की। बैठक में नोडल अधिकारी (प्रशासन) ए.आर. फारूकी भी उपस्थित रहे।

 बैठक में नगर पालिका, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, चकबन्दी विभाग, जिला पूर्ति विभाग तथा अन्य प्रशासनिक विभागों से संबंधित अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, एन.टी. एटा वाजिद हुसैन तथा कैनरा बैंक एटा के पंकज मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User