Kasganj news अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Mar 09, 2026 - 19:40
0 8
Kasganj news अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'रोजगार संगम पोर्टल' के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण सहित उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित।

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कासगंज 08 मार्च, 2026 मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म 'रोजगार संगम पोर्टल' के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु रूपए 3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया। मा0 मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त महिलाओं/बालिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि जब परिवार की महिला शसक्त होती है, तो वह सिर्फ खुद को नहीं बदलती बल्कि समाज को नई दिशा देती है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी से नारी को सम्मान व सुरक्षा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कासगंज के विकास भवन सभागार में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, समस्त बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कासगंज का स्टॉफ, महिला कल्याण विभाग स्टॉफ, महिला हेल्प लाइन का स्टॉफ एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री हिना नाज, दो मुख्य सेविका एवं 17 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मनित किया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User