पूजा शर्मा बनकर 4 लोगों को अपना शिकार बना चुकी जमीला, पकड़ी गई बिजनौर में

Jul 26, 2023 - 09:08
0 341
पूजा शर्मा बनकर 4 लोगों को अपना शिकार बना चुकी जमीला, पकड़ी गई बिजनौर में

block-350 block-350

नाम बदलकर लोगों को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली जमीला ने देहरादून में भी चार लोगों को शिकार बनाया था।

 जमीला ने अपना नाम पूजा शर्मा बताते हुए इन पर दुष्कर्म के दो मुकदमे दर्ज कराए थे। इनमें पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। अब बिजनौर में पकड़े जाने के बाद उसकी हकीकत सामने आई तो दून पुलिस के कान भी खड़े हो गए।

हालांकि मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में पुलिस इन मामलों में विधिक राय ले रही है। जमीला उर्फ पूजा शर्मा ने दून में पहला मुकदमा अक्तूबर 2019 को दर्ज कराया था। उसके आरोप के आधार पर सोनू राजपूत उर्फ जहीर अहमद निवासी पटेलनगर के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

आरोप था कि उसकी दोस्ती सोनू से हुई थी। करीब छह महीने तक वह उसके साथ रही और इस दौरान सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि इसके बाद जमीला ने उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग भी की थी।

इसी तरह इस साल जमीला की शिकायत पर 18 जनवरी को भी एक मुकदमा दर्ज हुआ। इस मुकदमे में उसने नौशाद कुरैशी नाम के युवक पर आरोप लगाए। बताया था कि वह नौशाद के साथ डेढ़ साल तक रही। उसने दुष्कर्म किया और उसके पिता जाहिर कुरैशी और शहनवाज कुरैशी ने उसके साथ मारपीट की। इस आधार पर भी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दोनों मुकदमों में पुलिस चार्जशीट दाखिल की जा चुकी और मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User