कासगंज में एसपी ने किए तबादले, 10 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Mar 09, 2026 - 22:19
0 31
कासगंज में एसपी ने किए तबादले, 10 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

block-350 block-350

कासगंज में एसपी ने किए तबादले, 10 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

कासगंज। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक जगदीश चंद्र को थाना सोरों से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना ढोलना बनाया गया है। वहीं निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना ढोलना से प्रभारी निरीक्षक थाना सहावर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक लोकेश सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों भेजा गया है।

निरीक्षक प्रेमपाल सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना पटियाली नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक हरिविलास को अतिरिक्त निरीक्षक थाना ढोलना से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक बनाया गया है। निरीक्षक विजेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सहावर से प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक ब्रजकिशोर को अतिरिक्त निरीक्षक थाना सहावर से पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक चन्द्रेश गौतम को वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अतिरिक्त निरीक्षक थाना सहावर नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भारती को प्रभारी मीडिया सेल से अतिरिक्त निरीक्षक थाना ढोलना तथा निरीक्षक विपिन कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी सर्विलांस सेल में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कर कार्यभार ग्रहण कर उसकी सूचना गोपनीय कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User