Etah News : भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा निलंबित

Etah News : भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा निलंबित

Mar 10, 2026 - 19:07
0 292
Etah News :  भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा निलंबित

block-350 block-350

एटा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा निलंबित

एटा। जनपद में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। शासन ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) **नागेंद्र नारायण मिश्रा** को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी भर्ती से जुड़े मामले में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से 10 हजार रुपये की मांग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और शिकायत शासन तक पहुंच गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई, जिसके बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा को निलंबित कर दिया। आरोप है कि आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में रिश्वत मांगने से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायत सामने आई थी। इस पूरे प्रकरण में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत शासन स्तर पर उठाई गई थी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कदम का स्वागत किया है। लोगों द्वारा यह भी मांग की गई है कि एटा कलक्ट्रेट स्तिथ हो रहे भृष्टाचार पर भी ध्यान दे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करता रहा तो व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़ेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User