महंत ईश्वर दास ने अन्न जल त्यागा: झुक गया प्रशासन

Jan 27, 2024 - 09:51
0 66
महंत ईश्वर दास ने अन्न जल त्यागा: झुक गया प्रशासन

block-350 block-350

महंत ईश्वर दास ने अन्न जल त्यागा: झुक गया प्रशासन

फर्रुखाबाद। पुलिस के अत्याचार से दुःखी पांचाल घाट स्थित श्री दुर्वासा आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने अन्न जल का त्याग कर दिया।

जिससे प्रशासन झुक गया और उनकी मांग मान ली। महंत ईश्वर दास ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रिय भक्तों एवं जनपद वासियों को अवगत कराया है कि मै ईश्वरदास ब्रहृचारी महन्त श्री दुर्वाषा आश्रम आज 26 जनवरी से अन्नजल का त्याग कर रहा हूँ। बन्धुओं फर्रुखाबाद मे रहते हमें लगभग 25 वर्ष हो गये है।

यदि हमने किसी को अन्याय, अत्याचार, दुराचार, अराजकता, अधर्म का पाठ पढाया हो तो आप हमें अपना साथ ना देना। लेकिन यदि धर्म का पाठ पढाया हो तो आप इस धर्म युद्ध में हमारा साथ दें। कल हुई घटना हमारे लिये मान सम्मान का विषय नही है। क्यो कि हमारे आश्रम के जो बैनर हटाये गये वो हमने नही लगाये थे। स्वंय मेला व्यवस्थापक बबलू दीक्षित ने लगवाये थे।

बैनर श्री दुर्वाषा आश्रम के नाम से थे। जिन्हे बगैर किसी सूचना दिये मेला प्रशासन के कुछ कर्मचारियो ने हटाया जिनको विडियो मे देखा जा सकता है। मेला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश एवं थाना कादरी गेट प्रभारी श् विनोद कुमार शुक्ला के सामने अराजनैतिक बैनरो को हटाया गया। जो साफ दर्शाता है कि मेला प्रशासन एक अराजक तत्व जो साधु भेष मे गुंडा है उसका गुलाम बनता जा रहा है।

बैनरो मे लिखा है मेला में कल्पवासियों का हार्दिक स्वागत। ऐसे बैनरो को हटाना नियम के विरूद्ध है। महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने सभी भक्तो से प्रार्थना की है कि धर्म एंव शांति पूर्ण आंदोलन में आप साथ दें। हम पूनः मेला प्रशासन को चेतावनी देते है यदि 2 दिन में आश्रम के बैनर न लगे तो शांति प्रिय आंदोलन होगा।

हमारी सरलता को कायरता न समझा जाये। हमारे इष्ट मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम जी है। विनय न मानति जलधि जब गये तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तव भय बिनु होई न प्रीति ।। 2 दिन तक प्रतीक्षा फिर तीसरे दिन याचना नही फिर रण होगा,संग्राम महा भीषण होगा। किसी भी प्रकार की घटना की जिम्मेदारी मेला प्रशासन की होगी। भाजपा के जिला मंत्री रजत तिवारी ने प्रेस नोट डालने के बाद बताया कि महंत ईश्वर दास के द्वारा अन्न जल त्याग दिए जाने की जानकारी मिलने पर सैकड़ो साधु संत आश्रम पहुंचे।

साधुओं ने पुलिस अत्याचार पर नाराजगी जताते हुए बवाल किया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर, सीएमओ एवं मेला प्रभारी के साथ आश्रम पहुंचे। सीएमओ ने महंत का स्वास्थ का परीक्षण किया। एसडीएम ने यह कहकर अनशन तुड़वाया कि कल तक अच्छे तरीके का बैनर बनवाकर लगवाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User