कक्षा 11 के छात्र की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज

Aug 05, 2023 - 09:22
0 58
कक्षा 11 के छात्र की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज

block-350 block-350

सीपीवीएन इंटर कॉलेज में बिल्सड़ी निवासी कक्षा 11 के छात्र की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज

कायमगंज /फर्रुखाबाद । सीपीवीएन इंटर कॉलेज बिल्सड़ी निवासी कक्षा 11 के छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी ।जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उपचार हेतु छात्र को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी अंकुर मिश्रा पुत्र जय नारायण मिश्रा नगर कायमगंज के सीपीवीएन इंटर कॉलेज हिंदी मीडियम में कक्षा 11 का छात्र है जानकारी देते हुए छात्र की मां ने बताया कि 3 अगस्त को उसका पुत्र विद्यालय गया था जिस पर शिक्षक अतुल कुमार ने बेवजह उसे बेरहमी से पीटा इसके अलावा अन्य दो अज्ञात शिक्षकों ने भी उसकी पिटाई की।

पीड़ित छात्र ने भी जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिक्षकों से पहले से भी मानसिक प्रताड़ित करते रहते थे फिलहाल में पुलिस ने छात्र की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक व प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User