सरकारी योजनाओं को प्रधान व सचिव लगा रहे पलीता मनरेगा हो रहा लाखों का घोटाला

Dec 24, 2023 - 11:47
0 162
सरकारी योजनाओं को प्रधान व सचिव लगा रहे पलीता मनरेगा हो रहा लाखों का घोटाला

block-350 block-350

सरकारी योजनाओं को प्रधान व सचिव लगा रहे पलीता मनरेगा हो रहा लाखों का घोटाला

 ● रिपोर्टर महेश वर्मा

शमसाबाद/फर्रुखाबाद। जहां एक तरफ योगी सरकार प्रदेश के गांव की विकास के लिए ग्राम विकास निधि को लाखों रुपए उपलब्ध करा रही है जिस गांव की विकास के लिए चार चांद लगा सके मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्रामों का विकास कराकर ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध कराकर उक्त क्षेत्र की अलग से एक पहचान हो सके।

 इसके लिए समय-समय पर विकासखंड कार्यालय पर समीक्षा भी की जाती है लेकिन दुख इस बात का है की शासन और प्रशासन इस भ्रष्टाचार को रोक नहीं पा रहा है हकीकत को देखा जाए तो शमशाबाद ब्लॉक में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार इस कदर से व्याप्त है ।

 घोटाले बाज प्रधानों से पार पाना ही मुश्किल ही नहीं आसमान से तारे तोड़ लाने के बराबर है यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई विकास नहीं हो पा रहा है ।

लेकिन विकास के नाम पर भ्रष्टाचार जरूर हो रहा है गांव की विकास के नाम पर ग्रामीणों को छ ला जा रहा है वही ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा में लाखों रुपए का घोटाला करके अपना विकास किया जा रहा है यह मनरेगा योजना इन प्रधानों को खूब फली फूली है।

 क्योंकि जब से यह योजना आई है तब से यह प्रधान लोग कोई तो अपनी बिल्डिंग बन रहा है तो कोई बहू कीमती गाड़ियां ला रहा है और कोई तो जमीन ज्यादा ले रहा है जबकि सरकार ने इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए तमाम उपाय किए हैं लेकिन सारी उपाय निरर्थक साबित हुए इस भ्रष्टाचार में सिर्फ प्रधान ही दोषी नहीं है बल्कि शासन और प्रशासन में बैठे हुए अधिकारी भी दोषी है।

 इस भ्रष्टाचार में जनप्रतिनिधि भी अछूते नहीं है क्योंकि इन लोगों पर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है भ्रष्टाचार का सबसे अनूठा उदाहरण शमशाबाद ब्लॉक के गांव पंचायत गुटेटी दक्षिण में देखने को मिला जहां मनरेगा योजना के अंतर्गत चकरोड पर मिट्टी का कार्य कागजों में होना दर्शाया गया ।

लेकिन हकीकत में धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है जब इस संबंध में ग्रामीणों से जानकारी की गई कई ग्रामीणों ने दबी हुई जवान से नाम न छापने की शर्त पर बताया की ग्राम प्रधान रामपाल गांव के विकास के नाम पर अपना विकास कर रहा है जबकि हम लोगों को विकास के नाम पर ठगा जा रहा है ।

इस ग्राम पंचायत में जो भी विकास कर कराए जा रहे हैं वह सिर्फ कागजों तक सीमित है धरातल पर कुछ भी नहीं है इस ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत रामवीर के खेत से मटरू लाल के खेत तक चक रोड मनरेगा योजना के अंतर्गत 30 मजदूरों के सहारे मिट्टी का कार्य पिछले 21 नवंबर से दर्शाया जाएल रहा है वही दूसरा कार्य राम प्रकाश के खेत से मटरू लाल के खेत तक दर्शाया जा रहा है जिस पर प्रतिदिन मनरेगा योजना के अंतर्गत 34 मजदूर कार्य कर रहे हैं ।

लेकिन चक रोड पर एक माह से एक भी मजदूर को फॉ बड़ा चलते हुए किसी ग्रामीण ने नहीं देखा है वहीं दूसरी ग्राम पंचायत लह रा राजा कुलीपुर में पिछले एक माह से अमृत सरोवर में फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी दर्शाकर ग्राम प्रधान अतुल कुमार द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है वही ब्लॉक की ग्राम पंचायत अ रिया रा मैं ग्राम प्रधान रामवती द्वारा मुकेश चंद की बोरिंग से राजपाल की खेत तक गुल की सफाई एवं खुदाई के नाम पर 34 मजदूर दर्शाकर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है।

 कई ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा योजना में कार्य करने वाली कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो घूंघट की आड़ में गृहस्ती संभालने का कार्य करती है तथा कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने चौखट के बाहर कदम भी नहीं निकला है उनकी भी मनरेगा मजदूर की हाजिरी लग रही है।

 वही ग्रामीणों का कहना भी है की शासन एवं प्रशासन इन विकास कार्यों की अगर जांच कर ले तो जनता के सामने सारी हकीकत आ जाएगी फिलहाल विकास के नाम पर ग्राम पंचायत एवं अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बारे न्यारे खूब हो रहे हैं जिससे लाखों रुपए का खेल इन लोगों द्वारा इन लोगों द्वारा जारी है जो ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User