आईजीआरएस पर शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन ने नाले पर किया गया अतिक्रमण हटाया

Oct 20, 2023 - 18:49
 0  28
आईजीआरएस पर शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन ने नाले पर किया गया अतिक्रमण हटाया
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

आईजीआरएस पर शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन ने नाले पर किया गया अतिक्रमण हटाया -

अतिक्रमण पर गर्जी जेसीबी तो लगी लोगों की भीड़ , दोबारा आक्रमण न करने की दी चेतावनी

कायमगंज / फर्रुखाबाद कायमगंज नगर के जटवारा रोड पर नाले के ऊपर कुछ लोगों ने स्थाई अतिक्रमण कर रखा था । जिसकी शिकायत कुछ लोगों द्वारा आई जी आर एस पर की गई थी । शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन की बंद आंखें खुली । तब आज नं० पा० के अधिकारी व कर्मचारी जेसीबी लेकर अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर जेसीबी के द्वारा किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया गया।

 जिस समय अतिक्रमण हटा रही जेसीबी गरज रही थी । तब कौतूहल वस मौके पर लोगों की भारी भीड जमा हो गयी थी । कार्यवाही के वक्त हड़कम्प की स्थिति दिखाई दी । बताया गया कि नगर के जटवारा रोड पर एक बड़ा नाला है । जिस पर पड़ोस के दुकानदार सुभाष गुप्ता व दीपक गुप्ता ने अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल व आईजीआरएस पर शिकायत की थी।

 इस पर उच्चाधिकारियों ने नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने के संख्त निर्देश दिए थे। उसी क्रम में आज नगर पालिका की टीम ने दीवारों व नाले के ऊपर के अन्य अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों के द्वारा लगाई गई टीनशेड को हटाने के निर्देश दिए । इस पर दुकानदारों ने खुद हटाने का आश्वासन दिया था।