बैलगाड़ी से टकराकर बाइक सवार किसान पुत्र की मौत

Jan 15, 2026 - 21:41
0 2
बैलगाड़ी से टकराकर बाइक सवार किसान पुत्र की मौत

block-350 block-350

बैलगाड़ी से टकराकर बाइक सवार किसान पुत्र की मौत

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास बाइक से घर लौटते समय अंधेरे में बैलगाड़ी से टकराकर किसान पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। पेट में चोट होने पर डॉक्टर ने अस्पताल से रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे घर ले गए, जहां सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मदारपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह राजपूत का पुत्र गौतम (18) अपने चचेरे भाई अमित कुमार के साथ बाइक से कायमगंज में सबमर्सिबल पंप लेने आया था। देर रात पंप लेकर वापस लौटते समय गांव के पास ही अंधेरे के कारण सड़क पर आगे चल रही बैलगाड़ी उसे दिखाई नहीं दी।

बाइक सीधे बैलगाड़ी में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक चला रहा गौतम वहीं गिर पड़ा, जबकि अमित बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल गौतम को आनन-फानन में सीएचसी ले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने परीक्षण के बाद बताया कि युवक के पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे तत्काल लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजनों को लगा कि चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं और वे उसे लोहिया अस्पताल ले जाने के बजाय घर वापस ले आए। परिजनों के अनुसार, सुबह गौतम ने नित्य क्रिया के बाद नाश्ता किया, जिसके तुरंत बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे दोबारा सीएचसी लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।

अस्पताल पहुंचने पर डॉ. अमरेश ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा युवक को मृत बताते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे की मौत से पिता महेंद्र सिंह, मां गिरिजा देवी और छोटे भाई गौरव का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गौतम मेहनती था और खेती-बाड़ी के काम में पिता का पूरा हाथ बंटाता था। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को मेमो भेजकर घटना की सूचना दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User