डॉ. किरन सौजिया एकेडमी, मैनपुरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाई गई

Oct 07, 2025 - 18:51
0 12
डॉ. किरन सौजिया एकेडमी, मैनपुरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाई गई

block-350 block-350

डॉ. किरन सौजिया एकेडमी, मैनपुरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाई गई

मैनपुरी ( अजय किशोर) डॉ. किरन सौजिया सी. से. एजु. एकेडमी में महर्षि वाल्मीकि जयंती को 'संकल्प दिवस' के रूप में अत्यंत श्रद्धा और प्रेरणा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार और वाइस प्रेसिडेंट डॉ. किरन सौजिया ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह शिक्षा देता है कि सच्चे मन से प्रयास करने पर परिवर्तन असंभव नहीं है। उन्होंने बताया कि डाकू रत्नाकर, ऋषि नारद के उपदेश से 'राम-राम' मंत्र का जाप करते हुए महर्षि वाल्मीकि बने और उन्होंने विश्व के प्रथम महाकाव्य 'रामायण' की रचना की। उन्होंने संदेश दिया कि व्यक्ति अपने कर्मों और संकल्प से महान बनता है।

प्रधानाचार्य जोस जोसेफ ने विद्यार्थियों से महर्षि वाल्मीकि की तरह आत्मबल, आत्मसंयम और सत्य के प्रति दृढ़ संकल्प विकसित करने का आग्रह किया। अध्यापकगणों ने छात्रों से इस दिन को आंतरिक संकल्प दिवस बनाने का आग्रह किया, जिस दिन वे सदाचार, परिश्रम और करुणा के मार्ग पर चलने का निश्चय करें। अंत में, सभी शिक्षकों ने एक स्वर में सत्य, अहिंसा, सदाचार का पालन करने और समाज और राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विद्यालय मैनेजर विद्यांशु सौजिया, उप प्रधानाचार्या एम. हरिनी पॉल, और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User