Etah News : एक दिन की अधिकारी बनी बेटियां

Etah News : एक दिन की अधिकारी बनी बेटियां

Sep 29, 2025 - 18:48
0 21
Etah News : एक दिन की अधिकारी बनी बेटियां

block-350 block-350

एक दिन की अधिकारी बनी बेटियां

छात्रा सायना बनीं एक दिन की सीएमओ, चांदनी और वैष्णवी को भी मिला दायित्व

 एटा। मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद एटा में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एक विशेष आयोजन में जनपद की तीन मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां एक दिन के लिए सौंपी गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एटा की कक्षा 11 की छात्रा कु. **सायना यादव** को **एक दिन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO)* बनाया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

 इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी की कक्षा 12 की छात्रा कु. *चांदनी** को **अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (RCH)* का कार्यभार सौंपा गया। उन्हें यह दायित्व एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन ने सौंपा। वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा कु. *वैष्णवी* को **जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (DIO)* का चार्ज सौंपा गया, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. राम सिंह ने सौंपी। तीनों छात्राओं ने एक दिन के लिए विभागीय कार्यों का संचालन किया और अधिकारियों की बैठकों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कु. सायना यादव द्वारा एक समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें तीनों कॉलेजों की शिक्षिकाओं—श्रीमती आशीष, श्रीमती मधु और श्रीमती नेहा द्विवेदी—ने मिशन शक्ति से संबंधित जानकारी साझा की। मीडिया को संबोधित करते हुए कु. सायना यादव ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से बेटियों को न केवल प्रेरणा मिल रही है, बल्कि उन्हें नेतृत्व का अनुभव भी हो रहा है।

उन्होंने कहा कि "आने वाली 21वीं सदी नारी सदी के रूप में पहचानी जाएगी, और शासन स्तर से छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति और अधिक जागरूक किया जाएगा।" इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. सतीश चंद्र नागर, प्रभारी डीएमओ लोकमन सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User