बीसी सखी ने ब्लाक मैनेजर पर अश्लीलता और अवैध भाषा का लगाया आरोप

Jul 18, 2025 - 09:20
0 21
बीसी सखी ने ब्लाक मैनेजर पर अश्लीलता और अवैध भाषा का लगाया आरोप

block-350 block-350

बीसी सखी ने ब्लाक मैनेजर पर अश्लीलता और अवैध भाषा का लगाया आरोप

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज विकासखंड कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ दबंगों ने कार्यालय में घुसकर ब्लॉक मिशन मैनेजर नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार, नरेंद्र सिंह उस समय कार्यालय में राशन उठान को लेकर एक बैठक ले रहे थे। तभी कुछ लोग अचानक भीतर घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।

इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, एक वीसी सखी ने ब्लॉक मैनेजर नरेंद्र सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सखी का कहना है कि मैनेजर ने उसके साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया और आपत्तिजनक शब्द कहे। विरोध करने पर मैनेजर ने आपा खो दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। विकासखंड कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User