ग्राम पंचायत जखा में समूह द्वारा केयरटेकर को नहीं मिला दो साल से कोई भी भुगतान, घोटाले का आरोप।

Jan 04, 2025 - 20:20
0 9
ग्राम पंचायत जखा में समूह द्वारा केयरटेकर को नहीं मिला दो साल से कोई भी भुगतान, घोटाले का आरोप।

block-350 block-350

ग्राम पंचायत जखा में एक बार फिर गड़बड़ झाले का आरोप ग्राम पंचायत समूह द्वारा केयरटेकर को नहीं मिला दो साल से कोई भी भुगतान

अमांपुर ग्राम पंचायत जखा के गांव चौपारा में दो वर्ष से केयरटेकर पद पर कार्य कर रही गरीब महिला बसंती देवी पत्नी राम निवास ने जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र कुमार से अपने भुगतान की गुहार लगाई है आपको बता दें पंचायत में शौचालय साफ सफाई के लिए रखे गए केयरटेकर को ₹6000 प्रति माह के हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाता है ग्राम पंचायत जखा के गांव चौपारा में केयरटेकर पद पर कार्य कर रही महिला को मानदेय का भुगतान नहीं मिल सका है जबकि जनपद स्तर से समिति को भुगतान किया जा चुका है पूरे मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोबारा से पत्र जारी कर सहायक विकास अधिकारी से तीन बिंदुओं पर जवाब मांगा है और स्पष्ट तौर पर हिदायत दी है कि सरकार प्रत्येक भुगतान के प्रति बेहद गंभीर है बेसहारा गरीब केयरटेकर महिला का भुगतान जल्द से जल्द कर जानकारी जनपद स्तर पर प्रेषित की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User