समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी शिकायते, 138 शिकायतों मे 11 का मौके पर हुआ निस्तारण

Jan 04, 2025 - 19:43
0 8
समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी शिकायते, 138 शिकायतों मे 11 का  मौके पर हुआ निस्तारण

block-350 block-350

समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी शिकायते, 138 शिकायतों मे 11 का मौके पर हुआ निस्तारण

कायमगंज/फर्रुखाबाद । सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ। फरियादियों में तराई क्षेत्र के गांव छतरई निवासी अभिषेक ने फरियाद कि उसने एक अधिकारी के वाहन चालक के पास अपना आईफोन व बाइक गिरवी रखा थी। इसके एवज में उसने 40 हजार मांगे थे लेकिन 35 हजार मिले और तय हुआ था व्याज समेत रुपए वापस देने पर दोनो गिरवी रखी चीजे वापस करेगा।

अभिषेक का कहना है बीती शाम इस मामले को लेकर एक व्यक्ति उसे फोन पर धमकाया। जब वह शनिवार को व्याज समेत रुपया वापस देने आया तो चालक ने मोबाइल व बाइक देने से मना कर दिया। इस पर एडीएम ने चालक को मौके पर बुलाया और नाराजगी प्रकट ली। उससे मोबाइल व बाइक वापस करने को कहा। वही चेतावनी दी नहीं ने कार्रवाई की जाएगी। मिलकिया सिंकदरपुर गांव निवासी राजेश मिश्रा ने फरियाद की और कहा कुछ लोग उसकी 35 कुंतल सरसो चुरा ले गए। रेप पीड़िता पुत्री के पिता ने फरियाद कि अब तक उसे मुआवजा नहीं मिला है।

इस पर सीओ ने जांच के निर्देश दिए। कंपिल क्षेत्र के गांव अनिल कुमार ने पैतृक जमीन पर कब्जा करने से रोकने की शिकायत की और कहा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी नौशाद ने परिवार के लोगो पर आरोप लगाया कि उन लोगो ने उसका निकास, नाली बंद कर दी है और दीवार उठा ली है। इस दौरान 138 शिकायते आई जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में एसडीएम रवींद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User