विधायक बोले: पंचशील का पालन करने वाला ही असली बौद्ध

Nov 15, 2024 - 18:42
0 10
विधायक बोले: पंचशील का पालन करने वाला ही असली बौद्ध

block-350 block-350

विधायक बोले: पंचशील का पालन करने वाला ही असली बौद्ध

 संकिसा /फर्रुखाबाद। भाजपा विधायक सुशील शाक्य आज यहां कहा कि सौ प्रतिशत पंचशील सिद्धांतों का पालन करने वाला व्यक्ति ही असली बौद्ध हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि दो-तीन वर्षों में संगीता विश्व पर्यटन की सूची में शामिल हो जाएगा। श्री शाक्य आज सायं में संकिसा के कौमुदी महोत्सव में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति और धर्म अलग है मैं भाजपा में काम करता हूं, भाजपा देश की सांस्कृतिक एवं परंपराओं को बढ़ाने का काम करती है। तीर्थ स्थलों एवं पर्यटक स्थलों का विकास कर रही है। बौद्ध एवं जैन संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। संगठित रूप से उपदेश देकर मानवता का मार्गदर्शन करने का कार्य भगवान बुद्ध ने किया था। महान सम्राट अशोक के पुत्र व पुत्री ने पूरे देश में बौद्ध धर्म का प्रचार व प्रसार किया। उन्होंने लोगों को देश की संस्कृति एवं संगठन को नष्ट करने वालों से सावधान रहने की सलाह दी। श्री शाक्य समाज के बंधुओं से अपील की कि वह पंचशील सिद्धांत का पूरी तरह पालन करें तभी उनको लाभ मिलेगा।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक वकील साहब सुनील दत्त शाक्य को बधाई देते हुए कहा कि वह अपने पिता के कारवां को आगे बढ़ा रहे हैं। जब लोगों को बौद्ध दर्शन का लाभ मिलेगा तो वह उसे अपने जीवन में उतार कर मन को शांत कर आगे बढ़ सकेंगे। भाजपा विधायक ने कर्मवीर शाक्य के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकिसा के विकास में परोक्ष रूप में उनका काफी योगदान है मैंने कभी भी उनकी बात को इनकार नहीं किया। विधायक श्री शाक्य ने उम्मीद जाहिर की कि दो-तीन बरसों में संकिसा विश्व पर्यटन में शामिल हो जाएगा। मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी बन जाएगी और मोहम्मदाबाद से यहां तक 10 मीटर की सड़क बनेगी।

कायमगंज से यहां तक सड़क बन रही है पर्यटक विभाग ने जो जमीन खरीदी है उस पर भी दो वर्षों में भव्य निर्माण कार्य होगे। तब संकिसा अयोध्या एवं मथुरा की तरह प्रसिद्ध हो जाएगा यहां पर्यटकों के आने यहां के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। इससे पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने फीता काटकर कॉमेडी महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील दत्त शाक्य, कर्मवीर शाक्य सत्य प्रकाश शाक्य पूर्व प्रधान ग्राम अछरौडा, डॉ केपी शाक्य, डॉक्टर कप्तान सिंह गुठिना, रामसनेही शाक्य धर्मपुरा, डॉ अमर सिंह शाक्य हमीर खेड़ा, डॉ देवेश शाक्य, मुकेश शाक्य आदि अनेकों भिक्षुगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User