दिल्ली में BJP ने 7 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा

Aug 19, 2023 - 08:50
0 27
दिल्ली में BJP ने 7 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा

block-350 block-350

नई दिल्ली: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता (BJP) ने बड़ी रणनीति तैयार की है ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सातों सीटों को जीतने का दारोमदार वरिष्ठ और संगठन में पकड़ रखने वाले नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही बीजेपी ने जिला और मोर्चों के प्रभारियों की भी घोषणा कर दी है ।

बता दें भाजपा ने जिन नेताओं पर लोकसभा चुनाव के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं उन्हें संगठन विस्तार से लेकर संगठन को मजबूत करने का लंबा अनुभव है. इसीलिए पार्टी ने नई दिल्ली लोकसभा में पूर्व महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है ।

इसी तरह पूर्व महापौर के साथ ही दो बार के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है। इन अधिकारियों को मिली ये अहम जिम्मेदारी वहीं, पूर्व महापौर प्रदेश भाजपा के महामंत्री योंगेद्र चांदोलिया को उत्तर-पश्चिम लोकसभा, कमलजीत सहरावत को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा, निगम में स्थायी समिति के डिप्टी चेयरमैन रहे और प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया को चांदनी चौक, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर को दक्षिणी दिल्ली जबकि पूर्व महापौर के साथ ही प्रदेश महामंत्री रहे जय प्रकाश को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है।

कपिल मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी राजधानी में भाजपा उपाध्यक्ष बने कपिल मिश्रा को केशवपुरम जिले में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है जबकि, आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में वापस आए राजकुमार बल्लन को किसान मोर्चा का प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इतना नहीं भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की टीम में रहे पदाधिकारियों को भी टीम में पदोन्नति दी है. युवा मोर्चा में विक्रम बिधूड़ी को प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार से महिला मोर्चा के लता गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा में करम सिंह कर्मा, ओबीसी मोर्चा में जेपी तोमर, अल्पसंख्यक मोर्चा में मोहम्मद हारुन युसुफ, पूर्वांचल मोर्चा में विजय भगत, अनुसूचित जन जाति मोर्चा में पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा को प्रभारी बनाया गया ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User