विपक्षी दलों द्वारा बनाई इंडिया में अपना दल कमेरावादी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा

Jul 20, 2023 - 15:59
0 32
विपक्षी दलों द्वारा बनाई इंडिया में अपना दल कमेरावादी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा

लखनऊ। देश भर की प्रमुख विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हुई दो दिवसीय बैठक के बाद बुधवार 19 जुलाई को लखनऊ में पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए इस गठबंधन जिसका नाम इंडिया रखा गया है इसमें उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के साथ अपना दल कमेरावादी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

 यह गठबंधन कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक समावेशी गठबंधन है। जिसमें पिछड़ा दलित वंचित के सामाजिक न्याय, जातिवार जनगणना के सवालों को मजबूती से उठाते हुए आगामी आम चुनाव में भाग लिया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि सत्ताधारी नेताओं द्वारा इस गठबंधन पर की जा रही टिप्पणियां उनकी हताशा को दर्शाता है, आगामी 2024 में देश में एक नई सरकार का गठन दिख रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकजुटता से घबराए सत्ताधारी लोग गठबंधन के नेतृत्व का सवाल उठा रहे हैं। लेकिन इस पर प्रश्न से विगत 9 सालों में सरकार द्वारा बढ़ाई गई बेरोजगारी व महंगाई का हल नहीं हो सकता है। देश की जनता सामाजिक न्याय एवं विकास के सवाल पर एक वैकल्पिक नई सरकार का गठन करेगी।

लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User