गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी

Jul 01, 2024 - 20:24
0 95
गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी

block-350 block-350

नया कानून: गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी

फर्रुखाबाद। तीन नये कानूनों में बदलाव बाद सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में भी कैदियों को जागरूकता कार्यक्रम के तहत उनकी जानकारी दी गयी| जिसमे बताया गया कि गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदियों की अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराई जाएगी। सेन्ट्रल जेल के सभागार में आयोजित हुए नये कानूनों की जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे विधिक सेवा सचिव अपर जिला जज संजय कुमार नें बंदियों को नये कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन अहम कानून भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 भारतीय नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। उन्होंने बंदियों को नये कानूनों के विषय में अवगत कराया| संचालन जेलर करूणेन्द्र कुमार यादव नें किया| इस दौरान उपकारापाल सुरजीत कुमार, अनीश कुमार आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User