35 लोगों की मौत के बाद अब हुई सुरेंद्र सिंह की शादी

Apr 25, 2024 - 10:20
0 25
35 लोगों की मौत के बाद अब हुई सुरेंद्र सिंह की शादी

block-350 block-350

Rajsthan : जोधपुर में शेरगढ़ के भूंगरा गांव में डेढ़ साल बाद जिस घर में विवाह समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ था, उसी घर में फिर शहनाई व बैंड की धुन बजी तो खुशियां लौट आई।

मंगलवार को दूल्हे सुरेंद्र सिंह का विवाह खोखसर निवासी ओम कंवर के साथ संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि बारात भी उसी घर से गई, जिस घर में हादसा हुआ था और दुल्हन भी वही थी। भूंगरा गांव हादसे में सुरेंद्र सिंह का पूरा परिवार बिखर गया था। हादसे में उसके पिता सगत सिंह मां धापू कंवर की मौत के बाद एक साथ अंतिम संस्कार हुआ था।

 इनके अलावा सुरेद्र सिंह की बहन रसाल कंवर, दो भतीजे रतन सिंह और आईदान सिंह की भी मौत हो गई थी। जलने के बाद बड़ी मां ने भी दम तोड़ दिया था। लंबे उपचार के बाद ठीक हुए सुरेंद्र आठ दिसंबर 2022 को जब सुरेंद्र सिंह की बारात रवाना हो रही थी। परिवार के सदस्यों सहित गांव से आए मेहमानों एवं ग्रामीणों में जश्न का माहौल था। सगत सिंह के आंगन में दूल्हा बने सुरेंद्र सिंह की बारात रवाना होने से पहले नेतरा की रस्म चल रही थी।

पास में शहनाइयों बज रही थी। अचानक घर के आंगन में रखे गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने से एक धमाके के साथ पूरे घर को गैस त्रासदी ने घेर लिया। लोग कुछ समझ पाए तब तक पूरे घर में आग लग गई। खुशियों का माहौल माता में बदल गया था।

आगजनी में 54 लोग झुलस गए थे। इन सभी को जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 35 लोगों की मौत हो गई थी और दूल्हा सुरेंद्र सिंह खुद 65 फीसदी झुलस गया था, जिसके बाद विवाह टल गया था। लंबे उपचार के बाद वह ठीक हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User