दिनदहाड़े युवती की चाकू से गोद कर हत्या, आरोपी कई दिनों से बना रहा था शादी का दबाव, वारदात सीसीटीवी में कैद

Jul 10, 2023 - 19:51
Updated: 3 years ago
0 499
दिनदहाड़े युवती की चाकू से गोद कर हत्या, आरोपी कई दिनों से बना रहा था शादी का दबाव, वारदात सीसीटीवी में कैद

block-350 block-350

Murder Case: हरियाणा में गुरुग्राम के मुल्लाहेड़ा में एक युवक द्वारा दिनदहाड़े युवती की चाकू से गोद कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसकी साड़ी वारदात सीसीटीवी में कैद है। आपको बता दें की युवती अपनी मां के साथ गली में थी। उसकी युवक के साथ किसी बात को लेकर तकरार होती है। इसके बाद युवक उसको चाकू घोंपना शुरू कर देता है। कुछ देर बाद युवती जमीन पर गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है।

इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। साथ खड़ी महिला युवक काे पकड़ लेती है। युवक का कुर्ता युवती के खून से सना हुआ है।

मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय नेहा के तौर पर हुई है।

चाकू मारने वाले युवक का नाम राजकुमार बताया जा रहा है।

युवक ने मां बेटी को रास्ते में रोका और युवती को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया।

 

आरोपी शादी का बना रहा था दबाव

आस पास के लोगो के मुताबिक आरोपी युवक कई दिनों से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था।

पूरी घटना से इलाके में सनसनी फेल गई है। वही चाकू मरने के बाद मृतका की माता ने आरोपी युवक को पकड़ा कई चप्पलें भी मारी।

इसकी वीडियो आस पास के लोगों ने बना ली। आरोपी युवक राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User