तकिए के नीचे रखा लोडेड देशी तमंचा, खेल खेल में बच्चे ने दबा दिया घोड़ा, 13 साल के मासूम की मौत

Jul 12, 2023 - 18:07
0 196
तकिए के नीचे रखा लोडेड देशी तमंचा, खेल खेल में बच्चे ने दबा दिया घोड़ा, 13 साल के मासूम की मौत

block-350 block-350

Crime News : बिहार के कैमूर जिले में एक बच्चा अपने मामा के घर पहुंचा था. वहां बिस्तर पर तकिए के नीचे देसी कट्टा रखा था. बच्चा वहां जब खेल रहा था तो अचानक कट्टे का ट्रिगर दब गया, जिससे बच्चे को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सासाराम से भभुआ शहर के वार्ड नंबर 14 में अपने मामा के घर आए दो बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान तकिया के नीचे रखे लोडेड देसी कट्टा को हटाने में बच्चों से ट्रिगर दब गया, जिससे 13 साल के बच्चे को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने धमाके की आवाज सुनी तो तुरंत दौड़े और बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे. अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में बच्चे की मौत हो गई।

 सूचना के बाद पहुंची पुलिस तो घर से फरार मिले लोग इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसी के साथ देसी कट्टे की तलाश में पुलिस घर पहुंची तो घर से सभी फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, कट्टा बरामद नहीं हो सका है। घटना को लेकर क्या बोले भभुआ डीएसपी? भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि 13 साल का बच्चा अपनी मां के साथ मामा के घर पहुंचा था. घर में रखे देसी कट्टे से खेल-खेल में फायर हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई है. किसी ने थाने में आवेदन नहीं दिया है. पुलिस कट्टे की तलाश कर रही है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User