शिकोहाबाद में भारतीय किसान यूनियन (भानु) का धरना-प्रदर्शन, प्रशासन ने दिए आश्वासन
शिकोहाबाद में भारतीय किसान यूनियन (भानु) का धरना-प्रदर्शन, प्रशासन ने दिए आश्वासन
शिकोहाबाद के सुभाष तिराहा पर व्याप्त भीषण यातायात समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तत्वावधान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन बस स्टेंड पर किया गया। धरने का मुख्य मुद्दा सुभाष तिराहा, एटा चौराहा एवं मैनपुरी चौराहा पर रोडवेज बसों के अनियमित खड़े होने से उत्पन्न जाम की समस्या रहा, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों एवं मरीजों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों— एआरएम शिकोहाबाद: धीरज मिश्रा इंस्पेक्टर शिकोहाबाद: अनुज कुमार नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया किशिकोहाबाद के चौराहों को जल्द ही जाम मुक्त किया जाएगा।सभी रोडवेज बसों का संचालन केवल अधिकृत बस स्टैंड से सुनिश्चित कराया जाएगा चौराहों पर बसों के खड़े होने पर सख्त रोक लगाई जाएगी।
यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र की अन्य समस्याओं—ऑटो स्टैंड निर्माण, ऑटो संचालन व्यवस्था एवं मुख्य मार्ग रेलवे स्टेशन रोड स्थित बने कूड़ा केंद्र के स्थानांतरण—पर भी अधिकारियों द्वारा सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।भारतीय किसान यूनियन (भानु) के मुख्य सचिव योगेश यादव ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर शीघ्र अमल नहीं किया गया, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

