आप और कांग्रेस के बीच बन गई बात? दिल्ली में लोकसभा की 3 कांग्रेस और 5 पर खुद

Feb 22, 2024 - 17:00
0 17
आप और कांग्रेस के बीच बन गई बात? दिल्ली में लोकसभा की 3 कांग्रेस और 5 पर खुद

block-350 block-350

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर एक फॉर्मूला बनता नजर आ रहा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि दोनों ही पार्टियों के बीच 4 औऱ 3 का फॉर्मूला तय हो सकता है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि AAP कांग्रेस को दिल्ली में तीन लोकसभा सीट नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे सकती है।

मीडिया रिपोर्ट में AAP सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी दक्षिणी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से तीन सीटें कांग्रेस को देने का मूड बना चुकी है।

इससे पहले मीडिया से बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि देखिए अगले एक दो दिन में क्या होता है। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि सीट बंटवारे में काफी देर हो गई है। इसे जल्दी होना चाहिए था। जब केजरीवाल से पूछा गया था कि क्या सीट बंटवारे का ऐलान कल हो सकता है? इसपर सीएम ने कहा था कि पता नहीं। कुछ दिनों पहले यह बात भी सामने आई थी कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी कांग्रेस को एक सीट का ऑफर दे सकती है।

आप की तरफ से कहा गया था कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी लोकसभा विधानसभा में जीरो सीट पर है। AAP नेता ने कहा था कि अगर आप मेरिट के आधार पर आंकड़ें देखें तो कांग्रेस पार्टी का एक भी लोकसभा सीट पर दावा नहीं बनता है। बता दें कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

AAP की तरफ से कहा गया था कि हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है और दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन पर बातचीत जारी है। आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन में भी शामिल है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि राज्य में लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। इससे पहले INDIA गठबंधन के बड़े चेहरे नीतीश कुमार भी गठबंधन का दामन छोड़ एनडीए में शामिल हो चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User