नगला नरपत में बिजली की समस्या पर जिलाधिकारी को ज्ञापन

Feb 07, 2024 - 07:02
0 13
नगला नरपत में बिजली की समस्या पर जिलाधिकारी को ज्ञापन

block-350 block-350

नगला नरपत में बिजली की समस्या पर जिलाधिकारी को ज्ञापन

 कासगंज सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला नरपत में बिजली की विकराल समस्या पर ग्रामीण लोग काफी चिंतित हैं अवगत हों कि कुछ दिन पूर्व उप जिलाधिकारी पटियाली कुलदीप सिंह ने भी अपने स्तर से विद्युत सप्लाई सुचारु करने का प्रयास किया और एक चिट्ठी लिखकर विभाग के अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए लेकिन बिजली विभाग के कान पर जूँ तक नहीं रेंगा,ग्रामीणों के काफी प्रयास के बावजूद जब विद्युत सप्लाई नहीं पहुंच सकी तो मंगलवार को लॉर्ड बुद्धा एजुकेशन सोसाइटी के पदाधिकारी की तरफ से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है ग्रामीणों का साफ कहना है हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है पढ़ाई में काफी परेशानी हो रही है अगर कोई वोट मांगने के नाम पर आता है तो गांव से धक्के देकर भगाया जाएगा,जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User