हीट वेव कार्ययोजना तैयार करने में जनपद को मिला तृतीय स्थान

Jan 11, 2024 - 20:07
0 15
हीट वेव कार्ययोजना तैयार करने में जनपद को मिला तृतीय स्थान

block-350 block-350

हीट वेव कार्ययोजना तैयार करने में जनपद को मिला तृतीय स्थान

 ------------------------------------------------------------

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यूनिसेफ एवं आई0एम0डी0 के विशेषज्ञों द्वारा योजनाओं का किया गया मूल्यांकन

 ------------------------------------------------------------

एटा । उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से दिनांक 09, 10 और 11 जनवरी 2024 को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के अंतर्गत सभी 75 जनपदों का वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के अंतर्गत किये गए कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

इस कार्यक्रम में जनपद एटा की ओर से जिला आपदा विशेषज्ञ चन्द्रेश कुमार कौशिक ने प्रतिभाग कर जनपद एटा में गत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष में आपदा से निपटने के लिए किए गए न्यूनीकरण प्रयासों का प्रस्तुतीकरण किया। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि जनपद में गत वर्षों की तुलना में उत्तरोत्तर जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति को कम करने के लिए नवाचारों, जागरुकता एवं प्रशिक्षण माध्यमों को अपनाया जा रहा है।

जनपद जीरो टॉलरेन्स, अवोइडेवल डेथ नीति पर लगातार कार्य कर रहा है। आगामी वर्ष में भी जनपद इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ता के साथ कार्य करेगा। इसी क्रम में जनपद में वर्ष 2023 में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव कार्ययोजना-2023 तैयार की गई एवं इसी कार्ययोजना को समस्त जनपद में हीटवेव के दौरान लागू किया गया।

जिसका परिणाम यह रहा कि भीषण गर्मी के दौरान भी जनपद एटा में किसी भी अप्रिय घटना घटित नही हुई। वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों द्वारा हीट वेव कार्ययोजना-2023 तैयार की गई। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यूनिसेफ एवं आई0एम0डी0 के विशेषज्ञों द्वारा इन सभी योजनाओं का मूल्यांकन किया गया जिसमें जनपद सुल्तानपुर ने प्रथम स्थान, जनपद हरदोई ने द्वितीय एवं जनपद एटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जनपद एटा ने 25 में से 20.5 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनपद को तृतीय स्थान मिलने पर जनपद की पूरी टीम को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User