IPS Transfer in UP : इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, ये अधिकारी होंगे रिटायर्ड
IPS Transfer in UP : इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, ये अधिकारी होंगे रिटायर्ड

उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य में रविवार को एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों के तबादले कर दिये गये हैं। इस अधिसूचना में स्थानांतरित किये गये अफसरों को तत्काल नवीन तैनाती पर पर जाने और पद ग्रहण करने को कहा गया है।
★ इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले आईपीएस सुजीत पाण्डेय (आरआर-1994), अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ नियुक्त किया गया है। आईपीएस आर.के. स्वर्णकार (आरआर-1996), जो अपर पुलिस महानिदेशक, ए.पी.टी.सी., सीतापुर को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया गया है। आईपीएस आशीष तिवारी (आरआर-2012), जो पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी., लखनऊ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस रोहित सिंह सजवान (आरआर-2013), जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अब पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात होंगे। आईपीएस एस.बी. शिरडकर, (आरआर-1993), जो पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ को पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
11 पीसीएस अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त इसके साथ ही बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में 30 जून 2025 को एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहां 11 वरिष्ठ प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त होंगे। इन अधिकारियों ने लंबे समय तक विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं, जिनमें लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, बदायूं, कानपुर देहात और पीलीभीत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इनमें लखनऊ के अपर आयुक्त (एडिशनल कमिश्नर) राम भरत तिवारी (2006 बैच) और गोरखपुर के अपर आयुक्त हरिओम शर्मा (2012 बैच) अपनी शानदार सेवा के बाद विदाई लेंगे। गोरखपुर से ही अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता (2009 बैच) और उप-जिलाधिकारी (डीडीसी) राज नारायण (2015 बैच) भी सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा, अयोध्या के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) सतीश कुमार त्रिपाठी (2012 बैच) और लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हनुमान प्रसाद (2015 बैच) भी इस दिन अपनी सेवा समाप्त करेंगे।
★ ये अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त - बदायूं में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजीव पांडेय (2013 बैच), कानपुर देहात के उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) महेंद्र कुमार और अम्बेडकर नगर के उप-जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला भी 30 जून को रिटायर होंगे। पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में कार्यरत सौरभ शुक्ला (2018 बैच) का नाम भी सूची में शामिल है। इसके अलावा, गोरखपुर के एडिशन कमिश्नर कुंवर बहादुर सिंह (2007 बैच) भी 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे।