फोन से मिल रही जान से मारने की धमकी डीएम एसएससी से लगाई न्याय की गुहार

May 17, 2025 - 08:52
0 12
फोन से मिल रही जान से मारने की  धमकी डीएम एसएससी से लगाई न्याय की गुहार

फोन से मिल रही जान से मारने की धमकी डीएम एसएससी से लगाई न्याय की गुहार

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बैंक से निकाले रुपए निष्पक्ष जांच अगर हुई तो फंसेगी जिम्मेदारों की गर्दन

न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटा आएगी पीड़िता 

कासगंज / गंजडुंडवारा /उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज की तहसील पटियाली ब्लॉक विकास खंड गंजडुंडवारा के गांव में मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ ₹5000 से लेकर ₹10000 मैं कहीं के और किसी के भी प्रमाण पत्र जारी हो गये नियम यह है कि गांव में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंचायत सचिव के पास आवेदन होता है सचिन जांच कर रिपोर्ट ब्लॉक को भेजते हैं जहां से प्रमाण पत्र जारी होता है इसमें पंचायत सचिव ब्लॉक स्तर के अधिकारी के हस्ताक्षर होते हैं ऐसे ही जिम्मेदारों का एक ताजा उदाहरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक क और जिला अधिकारी कार्यालय कासगंज में एक शिकायती पत्र लेकर एक महिला एक बच्चे के साथ कार्यालय में उपस्थित हुई अधिकारियों को शिकायत पत्र से अवगत कराया शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिकायत प्रकोष्ठ से थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य को उक्त प्रकरण की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी कार्यालय कमरा नंबर 24 मैं शिकायत कंप्यूटर में दर्ज कर मैसेज मोबाइल पर आने व जांच करने का आश्वासन दिया।

 शिकायती पत्र में अवगत कराया कि नीरू पति अवधेश कुमार गांव कायमपुर थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज की निवासी है पति मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है पीड़िता का आरोप है कि पति का मकान पुश्तैनी खेत करीब 15 बीघा जिस पर चंद्रकेश चंद्रशेखर ताकत के बल पर दबंगई दिखता है पीडिता का विवाह गांव कायमपुर थाना सिकंदरपुर बैस्य जिला कासगज निवासी स्व किशोरी लाल की तीन पुत्री एक पुत्र से बड़े पुत्र के साथ किया था थोड़े समय तो पीडिता का जीवन खुशहाल चला जब पीडिता ने एक बेटा बेटी को जन्म दिया तो दोनों दंपति के जीवन में भूचाल आ गया पीडिता की बडी ननंद शिल्पी पत्नी चन्द्रकेश उर्फ चन्द्रशेखर ने बेटा बेटी को जान से मारने के प्रयास अनेकों बार किये हद तो जब हो गई जब गैर समुदाय के लोगों का सहारा लिया तब पुलिस परिवार का रक्षक कवच बनकर हाल निवास इस्लामनगर टेढी बगिया आगरा में सहायता की मायके पक्ष ने रोज-रोज की क्लेश से बचने के लिए बेटी दंपति को पुराने मकान में दो कमरों में ताला डलवा कर अपने पास बुला लिया बड़ी नंद शिल्पी नंदोई चंद्रकेश उर्फ चंद्रशेखर पुत्र रघुवीर जालसाज अपराधी किस्म के हैं गंगा की कटरी पटियाली की बुढ़िया में बसे गांव पिथनपुर भुजपुरा थाना गंजडुडवारा तहसील पटियाली जिला कासगंज के निवासी हैं गुंडागर्दी दबंगई के वीडियो एक्स्ट्रागाम पर डाउनलोड कर दबंगई दिखाना फोन पर धमकी देकर समाज मे भंय कायम कर जान से मारने की धमकी देकर संपत्ति को हड़पना उसका पैसा है इंस्टागाम पर offical_Raj_yaduvanshi 7678 आईडी बनाकर अनेकों दबंगई भरे सॉन्ग लोड किए हैं लोगों को मोबाइल पर गाली गलौज मारपीट करना उसका आए दिन का शौक है।

 चंद्रकेश उर्फ चंद्रशेखर अपनी ससुराल आगरा में रह रहा है तथा वहां की सारी जमीन जायदाद पर साले साली बच्चों सहित की हत्या कर अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है पीड़िता की सास धनदेवी उर्फ पुष्पादेवी हैं जो थोडी दिमाग से कमजोर पति के गुजरने का दुख व उम्र अधिक होने के कारण भला बुरा सोचने में असमर्थ हैं जिनका दिमाकी ईलाज आगरा मे चल रहा है आरोपियों ने चाणक्य नीति अपनाकर ने ग्राम कायमपुर ग्राम पंचायत सनौढी खास विकासखंड गंजडुंडवारा से पीड़िता के ससुर का कूटनीति से आधार कार्ड फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर सेंट्रल बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक पंजाब नेशनल बैंक आगरा करीब 14 लाख रुपए निकाल लिए फर्जी सरकारी दस्तावेजों मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन जायदाद मकान का बैनामा ना करवा ले ससुर की मृत्यु सरकारी इमरजेंसी आगरा में सरकारी डॉक्टरो के उपचार के दौरान हुई तथा मृत्यु का लेखा-जोखा एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा ( इमरजेंसी ) में मौजूद है अंदेशा है कि इन्होंने हमारे दंपति परिवार को मृत्यु घोषित तो नहीं कर दिया स्व किशोरी लाल मृत्यु प्रमाण पत्र में स्थानीय ग्राम सेवक सचिव सेक्रेटरी। खंड विकास अधिकारी की भी गर्दन फंस सकती है सास बुजुर्ग कमजोर कम दिमाग होने के कारण चन्द्रकेश उर्फ चन्द्रशेखर फायदा उठाना चाहता हैग्राम पंचायत अधिकारियों विकासखंड गंजडुंडवारा से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बैंकों से पैसे निकाल लिए ।

अगर प्रशासनिक जांच कराई जाए तो सारी हकीकत सामने आ जाएगी है। प्रार्थिया की ननद अपराधित किस्म के लोगों से संबंध रखती है प्राथिया की माता ने जो भी कपड़ा गहना ग्रस्थी का सामान जेवर अपनी बेटी को दिया वह भी सारा कपडा जेवर गृहस्थी का सामान आदि दवाये बैठी है। पीड़िता चंद दिनों पहले सुसराल में गयी तो वहां पर शिल्पी व उसका पति चन्द्रकेश उर्फ चन्द्रशेखर मिला उसने जाते ही कहां तुझे व तेरे पति को गोली से मार देगें तेरा वंश मिटाकर तेरी लाश को भी गायव कर देगे। शिल्पी चंद्रकेश का साथ देवर आशीष कुमार छोटी नंद सरिता देते हैं पीड़िता के पति के मो पर चंद्रकेश पुत्र रघुवीर अपने फोन से मां की अश्विनी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ेंगे नहीं मार कर ही दम लेंगे हिमायती हो उसे भी ले जिसकी रिकॉर्डिंग फोन में मौजूद है दबंग व गुन्डा किस्म के व्यक्ति हैं भविष्य में यह कोई जघन्य अपराध घटना को अंजाम देकर दंपति के पुत्र उम्र 4 साल पुत्री उम्र 6 को भी जानसे मार सकते हैं दंपति के साथ अगर कोई बारदात घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी इन लोगों की ही मानी जावे न्याय नहीं मिला तो डीजीपी मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटा आएगी पीड़िता प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए थाना सिकंदरपुर वैश्य को जांच आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User