प्रेमी के साथ पत्नी गई होटल, पति लेकर पहुंचा पुलिस? छत से कूदकर हुई फरार

प्रेमी के साथ पत्नी गई होटल, पति लेकर पहुंचा पुलिस? छत से कूदकर हुई फरार

Jun 18, 2025 - 08:41
0 654
प्रेमी के साथ पत्नी गई होटल, पति लेकर पहुंचा पुलिस? छत से कूदकर हुई फरार

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई. मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है. महिला को उसके पति ने पुलिस के साथ रंगेहाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, महिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र की रहने वाली है और उसका पति से अक्सर विवाद होता था।

विवाद के निपटारे के लिए एसपी कार्यालय में स्थित महिला सेल की ओर से कई बार पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया. वह महिला सेल से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी. लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुंचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर एक होटल पहुंची, जो हॉलिडे होटल के नाम से संचालित हो रहा है। महिला के पति ने गुप्त रूप से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया. जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गई. महिला के कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और होटल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. होटल ने क्या महिला और प्रेमी की आईडी का वेरिफिकेशन किया था, अगर किया था तो होटल वालों ने दोनों को कमरा कैसे दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User