बच्चियों से यौन शोषण कर वीडियो बनाने वाला बाबा CBI ने मथुरा से किया गिरफ्तार

बच्चियों से यौन शोषण कर वीडियो बनाने वाला बाबा CBI ने मथुरा से किया गिरफ्तार

Jun 22, 2025 - 11:38
0 324
बच्चियों से यौन शोषण कर वीडियो बनाने वाला बाबा CBI ने मथुरा से किया गिरफ्तार

block-350 block-350

Mathura News : बालिकाओं का यौन शोषण कर उसके फोटो और वीडियो प्रसारित करने के मामले में सीबीआई ने जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव से आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया है। वह कई वर्षों से छह से 12 साल तक की बालिकाओं के साथ यौन शोषण कर उसके वीडियो और फोटो बनाकर प्रसारित कर रहा था। बाल यौन शोषण के वीडियो और फोटो प्रसारित होने की जानकारी पर 17 जून को एक मुकदमा दिल्ली में पंजीकृत हुआ था।

मामले की जांच सीबीआई ने की तो पता चला कि वीडियो में नजर आ रहा आरोपी मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। इसके बाद सीबीआई 19 जून को गांव पहुंची और आरोपी बाबा श्याम बिहारी के घर की तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से बालिकाओं के अश्लील फोटो, वीडियो व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए थे। फोरेंसिक जांच में बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो रखने की पुष्टि भी हुई। इन सामग्रियों की पुष्टि इंटरपोल के अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण डेटाबेस के आंकड़ों के साथ-साथ गूगल से की गई। साथ ही मामले को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, गृह मंत्रालय के साथ साझा किया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच और विश्लेषण से पता चला कि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री में बालिकाओं के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के वीडियो हैं।

उनकी अश्लील तस्वीरें भी आरोपियों द्वारा ली गईं थीं। इसके बाद शनिवार को सीबीआई ने आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई द्वारा जारी प्रेस नोट में पूरी घटना की पुष्टि भी की गई है। हालांकि सीबीआई द्वारा मथुरा पुलिस से इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सीबीआई द्वारा जारी प्रेस नोट से मामले की जानकारी मिली है। सीबीआई द्वारा मथुरा पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया गया। इसके चलते कुछ भी कहना मुश्किल है। प्रेस नोट से केवल यही स्पष्ट है कि आरोपी मथुरा का रहने वाला है। सीबीआई से सूचना मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User