काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन का झांसा देकर ठगी करने वाले 11 फर्जी पंडे गिरफ्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन का झांसा देकर ठगी करने वाले 11 फर्जी पंडे गिरफ्तार

Jun 13, 2025 - 15:45
0 1
काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन का झांसा देकर ठगी करने वाले 11 फर्जी पंडे गिरफ्तार

block-350 block-350

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से VIP दर्शन का झांसा देकर ठगी करने वाले 11 फर्जी पंडों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर शाम चौक थाना पुलिस ने यह कार्रवाई मंदिर परिसर के आसपास की, जहां ये नकली पंडे खुद को खास बताकर भक्तों से मोटी रकम वसूल रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों ने दावा किया था कि वे ‘ऊंचे संपर्क’ में हैं और श्रद्धालुओं को ‘VIP तरीके से बाबा के दर्शन’ करवा सकते हैं। शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया।

पुलिस को लगातार इन फर्जी पंडों की शिकायतें मिल रही थीं। CCTV फुटेज और निगरानी के बाद पुलिस ने कोनिया, बेनियाबाग, हबीपुरा, डोमरी पड़ाव जैसे इलाकों से इन ठगों को पकड़ा। इससे पहले भी मंदिर परिसर में 21 दलालों को फर्जी पंडा-पुजारी के भेष में पकड़ा जा चुका है।

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि काशी में आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस टीम लगातार सतर्क है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई है। भक्तों ने पुलिस की तत्परता पर संतोष जताया है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत पंडा-पुजारियों की ही सेवाएं लें और किसी भी तरह की ठगी या असुविधा की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User