रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर और फायरिंग, वीडियो वायरल

Jun 26, 2025 - 19:03
0 5
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर और फायरिंग, वीडियो वायरल

block-350 block-350

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर और फायरिंग, वीडियो वायरल

■ रिपोर्टर ज्ञानेंद्र मिश्रा*

हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के खसौरा गांव में बुधवार को रास्ते के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले और फायरिंग की घटना भी हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। घटना के मुताबिक, खसौरा गांव में कमलेश पुत्र दलेल सिंह और शिशुपाल पुत्र तोताराम के बीच रास्ते के निकास को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई और दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

इस बीच, शिशुपाल और उसके साथियों द्वारा फायरिंग भी की गई। घटनास्थल पर हंगामे के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जिससे पुलिस प्रशासन की नींद उड़ी। पीआरवी टीम को सूचना मिलने के बाद तत्काल गांव भेजा गया, और मामले की जांच शुरू की गई। कमलेश पुत्र दलेल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शिशुपाल और वीरपाल पुत्रगण तोताराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सीओ शिल्पा कुमारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User