बार बार चेकिंग से परेशान युवक ने तीन पुलिस वालों को उड़ाया, एक कि मौत2 2 भर्ती

Jun 14, 2025 - 08:25
0 1
बार बार चेकिंग से परेशान युवक ने तीन पुलिस वालों को उड़ाया, एक कि मौत2 2 भर्ती

block-350 block-350

बिहार राजधानी पटना में वाहन चेकिंग दौरान स्कार्पियो सवार युवकों ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया था. इसमें से एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई. वहीं, दो दरोगा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद दोनों कार सवार आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने पुलिसकर्मियों को देखकर कार की स्पीड कम करने की जगह उन पर चढ़ा दी। पटना के अटल पथ पर पुलिस बुधवार को गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो कार को रुकने का इशारा किया. कार सवार युवकों ने गाड़ी को रोकने की बजाय तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया. कार के नीचे आने से ड्यूटी पर तैनात एसके पुरी थाने के तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए. इनमें एसआई दीपक मणि, एएसआई अवधेश कुमार और महिला कांस्टेबल कोमल शामिल थी।

तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कांस्टेबल कोमल को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होते ही पटना के एसएसपी अवकाश कुमार तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने टक्कर मारने वाले दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पकड़ गए आरोपियों की पहचान प्रॉपर्टी डीलर निखिल, अंकित और कुलदीप के तौर पर हुई है. वहीं, एक आरोपी राजा अब भी फरार चल रहा है. निखिल और अंकित को घटना के तुरंत बाद अरेस्ट कर लिया गया था। वहीं, कुलदीप को अगले दिन अरेस्ट किया गया था. स्कार्पियो कार को प्रॉपर्टी डीलर निखिल चला रहा था।

यह कार भी उसी की है. बाकी लोग कार में मौजूद थे. पुलिस की पूछताछ में प्रॉपर्टी डीलर निखिल और अंकित ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से रोजाना जेपी गंगा पथ पर स्कॉर्पियो से घूमने जाते थे. इस दौरान वह बार-बार हो रही चैकिंग से परेशान हो गए थे. इस बात से परेशान होकर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User