कटरा मे भीषण सड़क हादसा : टैंकर की चपेट में आए 7 लोग,3 की मौत,4 गंभीर घायल

Jun 27, 2025 - 18:13
0 1
कटरा मे भीषण सड़क हादसा : टैंकर की चपेट में आए 7 लोग,3 की मौत,4 गंभीर घायल

block-350 block-350

कटरा मे भीषण सड़क हादसा : टैंकर की चपेट में आए 7 लोग,3 की मौत,4 गंभीर घायल

शाहजहांपुर। आपको बता दें कि जनपद शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के फीलनगर के पास लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार रात एक भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाराबंकी निवासी योगेश कुरील (55), विवेक मिश्रा (35) और रामपुर निवासी मुबसर अली (40) की मौत हो गई। सभी लोग कार और बाइक सवार थे जो सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए टैंकर ने उन्हें कुचल दिया।

घायलों में नरेंद्र चौधरी, महेश, शिवकुमार और जुनैद शामिल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार, बाइक और टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार सवार नैनीताल जा रहे थे और रास्ते में बाइक सवारों से मामूली कहासुनी हो गई थी, उसी दौरान हादसा हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User