मण्डलायुक्त ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Jun 26, 2025 - 20:44
0 8
मण्डलायुक्त ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

block-350 block-350

मण्डलायुक्त ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

★ सूचना विभाग द्वारा भेजी गई प्रेस क्लिपिंग्स पर समयबद्ध एवं सारगर्भित आख्या उपलब्ध कराएं अधिकारी

अलीगढ़ । मीडिया को यूं ही लोकतंत्र का चौथा स्तंभ नहीं कहा जाता। समाचार पत्र हों, इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया, यह समाज का आईना होते हैं। शासन-प्रशासन द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ संगीता सिंह ने मण्डलीय समीक्षा बैठक में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित जनहित की खबरों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार ’’ज़ख्मी सड़कों से राहगीर परेशान: विजयगढ़, सासनी एवं अकराबाद मार्ग की दुर्दशा’’ , ’’तीन माह पहले खोला गया नाला जस का तस: स्कूल खुलने पर बढ़ेगी समस्या’’ , ’’नाले ओवरफ्लो, सीवर का पानी सड़कों पर’’ , ’’सेंटर प्वाइंट फुटपाथ पर कब्जा’’ , ’’चार हजार खर्च कीजिए, 100 साल के व्यक्ति का भी जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा’’ , ’’शिक्षा की बदहाली: जिले में शिक्षकों के 2947 पद खाली’’ एवं ’’बरसात में रोडवेज बसों के यात्री झेलेंगे दिक्कतें, खिड़कियों के टूटे शीशों से आएगा पानी’’ जैसी खबरों का उल्लेख करते हुए कहा कि मीडिया द्वारा उजागर की गई जनसमस्याएं वास्तविकता को सामने लाती हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समाचार पत्रों में समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है, तो संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हर समस्या का प्रभावी और समयबद्ध समाधान अनिवार्य है। इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना, संदीप कुमार ने जनहित में प्रकाशित समाचारों का समयबद्ध संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों से आख्या प्राप्त कर उच्चाधिकारियों तक भेजने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्य जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से किया जा रहा है, परंतु कुछ अधिकारी बार-बार कहने पर भी समय से आख्या प्रेषित नहीं करते हैं।

 मण्डलायुक्त ने इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए मण्डलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार द्वारा भेजी गई समाचार कटिंग्स को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध, तथ्यपरक व सारगर्भित आख्या प्रेषित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User