Ram mndir : राम मंदिर अयोध्या में सफाई करने वाली छात्रा से गैंगरेप, सड़क पर फेंका

Ram mndir : राम मंदिर अयोध्या में सफाई करने वाली छात्रा से गैंगरेप, सड़क पर फेंका

Sep 14, 2024 - 10:09
0 577
Ram mndir :  राम मंदिर अयोध्या में सफाई करने वाली छात्रा से गैंगरेप, सड़क पर फेंका

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से फिर से रेप की खबर सामने आई है। BA की छात्रा ने तीन युवकों पर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को जानकारी दी कि तीन लड़कों ने उसका अपहरण किया और फिर बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान युवक अपना लोकेशन बदल रहे थे।

आरोपियों ने रेप करने के बाद छात्रा को जान से मारने की धमकी दी है। 20 वर्षीय पीड़िता राम जन्मभूमि परिसर में सफाई का काम करती है। उसके साथ 16 अगस्त को यह घटना हुई। 2 सितंबर को उसने 9 आरोपियों की खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गुरुवार रात तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक आरोपी ने आज यानी शुक्रवार को सरेंडर के लिए कोर्ट में एप्लिकेशन दी है। FIR में लड़की ने बताया है कि सहादतगंज के रहने वाले वंश चौधरी को वह पिछले 4 साल से जानती है।

16 अगस्त को वंश ने मुझे घूमने चलने के बहाने धोखे से बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। छात्रा का कहना है कि वो लोग उसको अंगूरीबाग के गोकुल गेस्ट हाउस में ले गए और सबने बारी-बारी से उसके साथ संबंध बनाये। विरोध करने पर धमकी दी कि जान से मार देंगे। इसके बाद वो लोग धमकाकर उसे गैराज बनवीरपुर ले गए। वहाँ वंश ने उसका रेप किया और बाकि के उसके दोस्त छेड़खानी कर रहे थे। वंश चौधरी और शिवा उसे लेकर विनय के घर गए। वहां विनय के साथ छोड़ दिया।

 18 अगस्त की सुबह फिर सड़क पर छोड़कर भाग गए। पीड़ित लड़की ने आगे बताया कि इसके बाद वो काम पर वापस लौट आई लेकिन इन लोगों ने फिर उसे बंधक बना लिया और 22, 23 और 24 अगस्त तक अपने पास रखा। सभी ने मिलकर दरिंदगी की। पीड़ित लड़की के तहरीर पर कैंट थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने 7 नामजद और 2 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी वंश चौधरी अपने दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User