जनपद के 16 लेखपाल क‍िए गए सस्‍पेंड, 24 रडार पर

Jun 07, 2025 - 09:08
0 14
जनपद के 16 लेखपाल क‍िए गए सस्‍पेंड, 24 रडार पर

block-350 block-350

प्रयागराज। आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में रुचि न लेने और जनशिकायतों में लापरवाही बरतने वाले 16 लेखपालों को डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। अभी 24 लेखपाल रडार पर हैं, जिनके खिलाफ जांच कराई जा रही है।

आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में जनपद की रैंकिंग सबसे नीचे 75वें स्थान पर है। इसको लेकर पिछले दिनों बैठक में संबंधित अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को सचेत किया गया था। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र की संस्तुति पर आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई थी। आईजीआरएस प्रकरणों के साथ ही जन शिकायतों में बिल्कुल भी रुचि न लेने वाले जिले के 40 लेखपालों की संबंधित एसडीएम से जांच कराई गई है। इनमें आइजीआरएस के साथ ही जन शिकायतों में लापरवाही करने वाले तथा बैठकों में गैरहाजिर रहने वाले व उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने वाले 16 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं। 

इन लेखपालों को किया गया निलंबित नजमुज्जमा उस्मानी (हंडिया), गिरजाशंकर (हंडिया), मसूद अहमद (फूलपुर), वीरेंद्र कुमार पटेल (फूलपुर), सत्येंद्र भोतिया (सोरांव), अनुराग कुमार (सोरांव), इकराम उल्ला (करछना), बैजनाथ तिवारी (करछना), मोहम्मद आरिफ (बारा), ज्योत्सना सिंह (बारा), रमाशंकर (मेजा), सूर्यप्रकाश (मेजा), शिवकुमार वैश्य (कोरांव), अतुल तिवारी (कोरांव), कैलाश किशोर (सदर), राकेश कुमार पाल (सदर)।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User