गुजरात से आईं नौ युवतियां जींस टॉप पहने भीख मांगते पकड़ी गईं, पुलिस ने किया चालान

गुजरात से आईं नौ युवतियां जींस टॉप पहने भीख मांगते पकड़ी गईं, पुलिस ने किया चालान

Jun 21, 2025 - 08:38
0 571
गुजरात से आईं नौ युवतियां जींस टॉप पहने भीख मांगते पकड़ी गईं, पुलिस ने किया चालान

block-350 block-350

गुजरात से आईं नौ युवतियां जींस टॉप पहने भीख मांगते पकड़ी गईं, पुलिस ने किया चालान

उत्तर प्रदेश के बरेली/आंवला कस्बे में शुक्रवार को जींस-टॉप पहने नौ युवतियों को सड़क पर राहगीरों से भीख मांगते हुए पकड़ा गया। ये सभी युवतियां गुजरात के अहमदाबाद जिले की रहने वाली हैं और खुद को विभिन्न पारिवारिक परेशानियों से पीड़ित बताकर लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रही थीं। यह घटना आंवला-बदायूं रोड स्थित एक मेडिकल कॉलेज के पास की है, जहां युवतियां राह चलते लोगों को रोककर उनसे 100 से 200 रुपये तक की मदद मांग रही थीं। कुछ राहगीरों ने भावनात्मक रूप से प्रभावित होकर उन्हें पैसे भी दिए, लेकिन कुछ लोगों को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि वे अहमदाबाद के बटवा थाना क्षेत्र की निवासी हैं।

 पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में सभी का चालान किया और फिर एसडीएम कोर्ट से दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवतियों में उर्मी (28), नीतू (25), कुसुम (25), अंजलि (21), सुनीता (26), रीना (20), मनीषा (20), पूनम (25) और टीना (26) शामिल हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जिसके अन्य सदस्य आसपास के इलाकों में भी सक्रिय हो सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि रुपये न देने पर यह गिरोह राहगीरों पर झूठे आरोप भी लगा सकता है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सभी युवतियों को शांतिभंग की कार्रवाई में हिरासत में लिया गया था और लोगों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User