लड़कियों को गले लगाकर लड़के कमा रहे रुपये?

लड़कियों को गले लगाकर लड़के कमा रहे रुपये?

Jun 07, 2025 - 09:28
0 435
लड़कियों को गले लगाकर लड़के कमा रहे रुपये?

block-350 block-350

चीन में इन दिनों एक विचित्र लेकिन दिलचस्प ट्रेंड ने खूब जोर पकड़ा हुआ है. यहां लड़कियां खुद को तनावमुक्त करने के लिए ‘मैन मम्स’ (Man Mums) की मदद ले रही हैं, जो उन्हें हग करने यानी गले लगने के बदले में चार्ज करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गले लगाने वाली इस सर्विस की यहां खूब डिमांड है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मैन मम्स’ शब्द जिम वाले मस्क्युलर लड़कों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जब युवा महिलाएं काम के तनाव, पढ़ाई के बोझ या किसी अन्य पर्सनल परेशानियों से जूझ रही होती हैं, तो वे इनसे उबरने के लिए ‘मैन मम्स’ को हायर करती हैं. एक बार हग करने के लिए मैन मम्स उनसे 20 से 50 युआन (यानी 250 रुपये से 600 तक चार्ज करते हैं) तक चार्ज करते हैं, और गले लगाने का समय आमतौर पर 5 मिनट का होता है. यह ट्रेंड तब तेजी से फैला, जब एक छात्रा ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह थिसिस के दबाव से इस कदर टूट गई थी किसी को उस वक्त गले लगाने के लिए वह ढेर सारे पैसे तक खर्च करने को तैयार थी. लड़की ने बताया कि तब उसने स्कूल में ही किसी को गले लगाया था, और ऐसा करके उसे काफी अच्छा फील हुआ था।

 छात्रा की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई, जिसके बाद गले लगाकर तनाव दूर करने वाली सेवाओं की डिमांड बढ़ गई। रिपोर्ट के अनुसार, ‘मैन मम्स’ आपको मेट्रो स्टेशन या शॉपिंग मॉल जैसी पब्लिक प्लेसेस पर देखने को मिल जाएंगे. कई बार लड़कियां इनसे गले लगकर अपनी दिल की बात भी शेयर करती हैं, जिससे उनका बोझ भी हल्का हो जाता है. लड़कियां ‘मैन मम्स’ को उनकी शारीरिक बनावट, उनके बातचीत करने के तरीके, बिहेवियर और लुक्स के आधार पर चुनती हैं. डील फिक्स होने के बाद जगह और गले लगने का समय तय होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User