हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या, नहर से मिला शव — गला कटा, शरीर पर मिले चोट के निशान

हरियाणवी मॉडल शीतल की लाश सोनीपत में नहर से मिली। गला कटा था और शरीर पर चोट के निशान मिले। हत्या के शक में एक पुरुष साथी पर आरोप।

Jun 16, 2025 - 14:02
0 3
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या, नहर से मिला शव — गला कटा, शरीर पर मिले चोट के निशान
Haryanvi model Sheetal murder

block-350 block-350

सोनीपत (हरियाणा): हरियाणा की चर्चित म्यूजिक मॉडल शीतल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उनका शव सोनीपत के खरखोदा थाना क्षेत्र में स्थित खांडा गांव के पास रिलायंस नहर से बरामद हुआ। शव की हालत देखकर साफ है कि गला रेतकर हत्या की गई और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं।

शीतल, जो सोशल मीडिया पर 'शीतल सिम्मी' नाम से लोकप्रिय थीं, बीते एक सप्ताह से लापता थीं। 14 जून को उनके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया था और उनकी तलाश जारी थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार(Awaiting Postmortem Report)

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। अभी तक पुलिस किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शूटिंग के बाद रहस्यमयी ढंग से हुई लापता (Gone Missing After Music Video Shoot)

परिवार के मुताबिक, शीतल पानीपत जिले की रहने वाली थीं और एक हरियाणवी गाने की शूटिंग के लिए अहर गांव गई थीं। वहां से वापस लौटने के बाद वह लापता हो गईं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुरुष साथी पर शक की सुई

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शीतल आखिरी बार अपने एक पुरुष साथी सुनील के साथ देखी गई थीं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सुनील की कार एक नहर में गिर गई थी, जिसमें वह घायल हुआ जबकि शीतल का कोई पता नहीं चला। पुलिस को शक है कि दोनों उस समय साथ थे। फिलहाल सुनील एक प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत है।

शीतल के परिजनों ने सुनील पर ही हत्या का संदेह जताया है। हालांकि, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है और पुष्टि होने तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User