Shikohabad News/अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

Jun 25, 2025 - 11:24
0 24
Shikohabad News/अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

block-350 block-350

अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

 शिकोहाबाद।नगर शिकोहाबाद में बिजली की समस्या को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या के कारण नगर में पेयजल सप्लाई पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया है।

 पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने कहा कि नगर में अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या के कारण जलकल विभाग के ट्यूबेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे नगर क्षेत्र के पेयजल सप्लाई पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि माधोगंज फीडर से लगातार भीषण कटौती की जा रही है, जिससे ट्यूबेल को 10 घंटे ही सप्लाई मिल रही है। ऐसे में एक तिहाई नगरीय क्षेत्र की पानी सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से समस्या का जल्द निराकरण करने का आग्रह किया और कहा कि अगर बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।अधिशासी अभियंता ने भरोसा दिलाया कि समस्या का जल्द निराकरण कर दिया जाएगा।

इस दौरान सभासद शिवम यादव (जिला योजना समिति सदस्य), मोहित यादव, गंगन कठेरिया, पंचम यादव,योगेश रमन , माधुरी भारद्वाज,नीता धनगर वरिष्ठ भाजपा नेत्री, रश्मि यादव, अशोक कुमार, मोहित अग्रवाल, लखपत बघेल, आशमा खान, प्रिंस जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User