जिला प्रशिक्षण कार्यालय धनीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Jun 28, 2025 - 19:06
0 1
जिला प्रशिक्षण कार्यालय धनीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

block-350 block-350

जिला प्रशिक्षण कार्यालय धनीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

अलीगढ़ । आंगनवाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर प्रतिचयनित 39 आंगनवाड़ी कार्यकत्री का 07 दिवसीय प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण कार्यालय धनीपुर में दिया जा रहा है। जिसका उद्घाटन जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय द्वारा किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रशिक्षण में अलीगढ़ जिले की 25 एवं हाथरस की 14 आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा प्रशिक्षण लिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद के लिए प्रशिक्षण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रीओं को उनके काम को बेहतर ढंग से करने और बच्चों और महिलाओं के विकास में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आमतौर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रीओं को विभिन्न विषयों जैसे कि स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बचपन शिक्षा, और सामुदायिक जुड़ाव पर जानकारी प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रीओं को 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों के शारीरिक, भावनात्मक, और बौद्धिक विकास के विभिन्न चरणों के बारे में जागरूक करना। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे फैंसी ड्रेस, खेल, और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं का आयोजन करना। आंगनवाड़ी कार्यकत्रीओं को बच्चों और महिलाओं के लिए आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना। आंगनवाड़ी कार्यकत्रीओं को समुदाय के साथ प्रभावी ढंग से जुड़ने और उनकी जरूरतों को समझने में मदद करना। प्रशिक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रीओं को बच्चों का विकास, पोषण और स्वास्थ्य, शिशुओं की देखभाल, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की देखभाल, समुदाय के साथ जुड़ना और सेवाएं प्रदान करना, आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रबंधन, सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न केवल अपने काम को बेहतर ढंग से करने में मदद करता है, बल्कि समुदाय के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User