राम नगरी अयोध्या में दलित लड़की के साथ हैवानियत, हाथ पैर तोड़े रेप किया आँखे फोड़ी और मन नहीं भरा तो ...

राम नगरी अयोध्या में दलित लड़की के साथ हैवानियत, हाथ पैर तोड़े रेप किया आँखे फोड़ी और मन नहीं भरा तो ...

Feb 02, 2025 - 09:27
0 589
राम नगरी अयोध्या में दलित लड़की के साथ हैवानियत, हाथ पैर तोड़े रेप किया आँखे फोड़ी और मन नहीं भरा तो ...

block-350 block-350

अयोध्या। मिल्कीपुर में विधानसभा उप चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है। इससे पहले अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के सहनवा गांव में दलित लड़की के साथ बलात्कार की खबर सामने आई है। युवती कल शाम से ही लापता थी। परिजनों ने लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस को लड़की की डेड बॉडी मिल गई है। उसके साथ रेप करके बेरहमी से मार दिया गया है। बाद में उसके नग्न बॉडी को नाले के पास फेंका गया था।

हैवानों दरिंदों ने लड़की के हाथ-पैर तोड़ दिए। उसकी दोनों आंखें तक फोड़ दी। इससे भी नहीं मन भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। लड़की के शरीर पर ब्लेड से कई बार वार किए गए हैं। परिवार का कहना है कि उनकी 22 साल की बेटी 30 जनवरी की रात में भागवत कथा सुनने गई थी। रात 11 बजे तक वो घर नहीं आई तो परिजनों और परिवार वालों ने सुबह तक ढूंढा। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में उनकी मदद नहीं की। शनिवार सुबह को परिजनों को ही नाले में लड़की का शव दिखाई दिया।

उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। परिजनों ने बताया कि बड़ी बेरहमी से उनकी बेटी के साथ रेप किया गया है। उसका हाथ-पैर तोड़ दिया। प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, इस वजह से उसने मल त्याग कर दिया था। पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है। जगह जगह दविशे दे रही है। अयोध्या जैसी नगरी और राम राज्य और योगी की सरकार में जघन्य अपराध?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User