सुभानपुर के ग्रामीण हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने परिवार के लोग हत्या में शामिल की आशंका जाहिर

Dec 03, 2023 - 18:36
0 86
सुभानपुर के ग्रामीण हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने परिवार के लोग हत्या में शामिल की आशंका जाहिर

block-350 block-350

सुभानपुर के ग्रामीण हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने आशंका जाहिर करते हुए शिकायत की कि उस के पति की हत्या में आरोपी के परिवार के कुछ और लोग भी हैं शामिल

कायमगंज / फर्रुखवावाद । सुभानपुर में ग्रामीण की मौत गोली लगने से हो गयी थी । इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने एडीएम से गुहार लगाते हुए अपनी बात रखी । मृतक की पत्नी ने कहा घटना में आरोपित के परिवार के और लोग भी शामिल है। इस पर एडीएम ने जांच के दिए गए है। 15 दिन पहले क्षेत्र के गांव सुभानपुर गढ़ी निवासी फिजार अली की गोली लगने से मौत हुई थी।

पुलिस ने खुलासे में आरोपित बसीम को जेल भेजा था। इस मामले में शनिवार को मृतक की पत्नी शमा तहसील पहुंची और एडीएम से गुहार की। उसकी पत्नी ने कहा बसीम को जेल भेजा गया है आरोपित के पिता की खेती उसके पति बटाई पर करते थे। आरोपित के पिता ने गेहूं व सरसो की बटाई का हिस्सा नहीं दिया।

वही केले की फसल के करीब ढाई से तीन लाख रुपए भी नहीं दिए। तगादा करने के बाद भी नहीं दिए। इसके बाद आरोपित के पिता की खेती बटाई पर लेना बंद कर दी। तभी से वह रंजिश मानने लगे। रुपए मांगने पर नहीं देते थे। उन्होंने घटना के दौरान आरोपित के परिवार के और लोग भी शामिल थे। इस पर एडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User