Chhath puja : नहाय खाय से छठ पूजा शुरू, लक्ष्मी कृपा से बनेंगे धनी, मुहूर्त, भद्रा

Nov 17, 2023 - 08:01
0 77
Chhath puja : नहाय खाय से छठ पूजा शुरू, लक्ष्मी कृपा से बनेंगे धनी, मुहूर्त, भद्रा

block-350 block-350

नहाय खाय से छठ पूजा का शुभारंभ हुआ है. जो लोग छठ पूजा का व्रत रखेंगे, वे आज नहाय खाय के नियमों का पालन करेंगे।

 आज स्नान करने के बाद व्रती को भोजन में लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल खाने को मिलेगा। छठ पूजा 4 दिनों तक चलती है. यह कठिन व्रतों में से एक है क्योंकि इसमें व्रती को 36 घंटे या उससे अधिक समय तक निर्जला व्रत रखना होता है. आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, ध्रुति योग, विष्टि करण, शुक्रवार दिन और पश्चिम दिशाशूल है।

 आज देर रात 01:17 एएम से कल सुबह 06:46 एएम तक रवि योग है, वहीं भद्रा सुबह 06 बजकर 45 मिनट से सुबह 11 बजकर 03 मिनट तक है. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और वैभव बढ़ता है. लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए लाल गुलाब, कमल का फूल, पीली कौड़ियां, कमलगट्टा, खीर, बताशे, दूध से बनी सफेद मिठाई आदि चढ़ाते हैं. मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करने से भी लाभ होता है।

 आज के दिन आप लक्ष्मी पूजा के समय कनक धारा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं या फिर श्रीसूक्त का पाठ कर सकते हैं. कनक धारा स्तोत्र का पाठ करने से धन-दौलत बढ़ता है. शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को सफेद वस्त्र, चावल, इत्र, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करना चाहिए. शुक्र के बीज मंत्र का जाप करने से कुंडली का शुक्र दोष दूर होता है. आइए पंचांग से जानते हैं

 आज सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, रवि योग, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल आदि। 17 नवंबर 2023 का पंचांग आज की तिथि - कार्तिक शुक्ल चतुर्थी आज का नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा आज का करण - विष्टि आज का पक्ष - शुक्ल आज का योग - ध्रुति आज का वार - शुक्रवार आज का दिशाशूल- पश्चिम रवि योग: कल 01:17 एएम से 06:46 एएम तक सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय - 06:53:00 AM सूर्यास्त - 05:54:00 PM चन्द्रोदय - 10:39:59 AM चन्द्रास्त - 20:51:00 PM चन्द्र राशि - धनु :

पहली बार करनी है छठ पूजा? नोट कर लें महत्वपूर्ण तारीखें, तिथियां, सूर्य अर्घ्य समय, शुभ योग, अशुभ समय। हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत - 1945 शुभकृत विक्रम सम्वत - 2080 दिन काल - 10:41:57 मास अमांत - कार्तिक मास पूर्णिमांत - कार्तिक शुभ समय - 11:44:28 से 12:27:15 तक अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त- 08:53:16 से 09:36:04 तक, 12:27:15 से 13:10:03 तक कुलिक- 08:53:16 से 09:36:04 तक कंटक- 13:10:03 से 13:52:51 तक राहु काल- 13:46 से 15:09 तक कालवेला/अर्द्धयाम- 14:35:39 से 15:18:27 तक यमघण्ट- 16:01:15 से 16:44:03 तक यमगण्ड- 08:03:51 से 09:24:23 तक गुलिक काल- 09:38 से 11:01 तक भद्रा- सुबह 06:45 बजे से सुबह 11:03 बजे तक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User