IT मंत्रालय ने ऑफिस के कंप्यूटर पर गेम, मूवी व मनोरंजन की अन्य साइट्स को खोलने या डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है

Jul 06, 2023 - 08:23
0 55
IT मंत्रालय ने ऑफिस के कंप्यूटर पर गेम, मूवी व मनोरंजन की अन्य साइट्स को खोलने या डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है

block-350 block-350

नई दिल्ली । इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों को ऑफिस के कंप्यूटर पर गेम, मूवी व मनोरंजन की अन्य साइट्स को खोलने या डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है।

 कर्मचारियों को सोशल मीडिया व अन्य नेटवर्किंग साइट्स पर भी अपनी निजी जानकारी सीमित रूप में साझा करने के लिए कहा गया है। देश के 80 करोड़ से अधिक डिजिटल नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय की तरफ से ये निर्देश जारी किए गए हैं। सर्ट ने साइबर सुरक्षा संबंधी नियम तय किए हैं सरकार के पास विभिन्न रूप में लोगों की डिजिटल जानकारी होती है और सरकारी विभाग के कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को हैक करके उन डिजिटल डाटा को हासिल किया जा सकता है। इस प्रकार की हैकिंग या बग से बचाने के लिए आईटी मंत्रालय के अधीनस्थ काम करने वाली संस्था इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सर्ट) ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी नियम तय किए हैं। मंत्रालय का कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बैकिंग जैसे विभिन्न सेक्टर डिजिटल हो चुके हैं। वर्ष 2025 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था को एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

 ऐसे में साइबर सुरक्षा को लेकर सख्त होने की जरूरत है। सर्ट के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर पूरी तरह से जांच-परख कर ही दोस्ती की गुजारिश को स्वीकारना चाहिए। केंद्रीय कर्मचारियों को बदलते रहना चाहिए पासवर्ड कर्मचारियों को सरकारी दस्तावेज या किसी भी प्रकार की सरकारी सूचना को सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर उन्हें अपने सरकारी ईमेल आईडी को भी शेयर नहीं करना चाहिए। हर 120 दिनों से पहले अपने पासवर्ड को बदल देना चाहिए और पुराने पासवर्ड को रिपीट नहीं करना चाहिए। सरकारी कर्मचारियों को वाईफाई, ब्लूटूथ को भी अपने मोबाइल में हमेशा ऑन करके नहीं रखना चाहिए। कर्मचारियों को गूगल प्ले स्टोर जैसे अधिकृत स्टोर से ही एप को डाउनलोड करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User