इस जिले में टमाटर ने लगाया दोहरा शतक, रेट सुनते ही किनारा कर रहे हैं लोग

Jul 10, 2023 - 19:50
Updated: 3 years ago
0 127
इस जिले में टमाटर ने लगाया दोहरा शतक, रेट सुनते ही किनारा कर रहे हैं लोग

block-350 block-350

बरसाती मौसम शुरू होने के बाद से ही सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खासकर टमाटर का भाव तो रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। देश और प्रदेश की बात करें तो टमाटर 100 रूपए से लेकर 200 रूपए किलो तक बिक रहा है। आम आदमी की रसोई से टमाटर गायब हो गया है। हरियाणा में भी टमाटर का भाव उछाल मार रहा है।

रेवाड़ी जिले में टमाटर के भाव ने दोहरा शतक मार दिया है। टमाटर के दाम 200 रूपये होने के बाद अब लोग टमाटर से तौबा करने लगे हैं। दुकानदारों ने बताया कि 200 रूपए भाव सुनते ही लोग किनारा कर रहे हैं। कोई इक्का- दुक्का व्यक्ति ही 100 से 200 ग्राम टमाटर खरीद रहा है।

दुकानदारों का कहना है कि टमाटर की फसल अब हिमाचल प्रदेश से ही आ रही है। ऐसे में टमाटर की मात्रा बहुत कम होने की वजह से दामों में इजाफा हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बरसात के चलते अब टमाटर के दामों में और इजाफा हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही बरसात होती रही तो हिमाचल का टमाटर भी कुछ दिनों बाद आना बंद हो जाएगा और उसके बाद महाराष्ट्र से जो फसल आएगी वह इससे भी महंगी होगी।

टमाटर खरीदने आए लोगों की माने तो पहले टमाटर 10 से 20 रूपये किलो में मिलता था लेकिन आज टमाटर 200 रूपये किलो मिल रहा है। अब वह बहुत कम मात्रा में इसे खरीद पा रहे हैं। सब्जी का स्वाद भी टमाटर की वजह से बिगड़ा हुआ है क्योंकि अब वह बहुत सोच समझकर सब्जी में टमाटर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User