नेहा ने गाया- एमपी में का बा, मामा के सरकार बा.. घोटाला के भरमार बा..!

Jul 15, 2023 - 08:22
0 272
नेहा ने गाया- एमपी में का बा, मामा के सरकार बा.. घोटाला के भरमार बा..!

block-350 block-350

गायिका नेहा सिंह राठौर ने पहले तो मध्यप्रदेश में दर्ज एफआईआर पर अपना पक्ष रखा और उसके बाद अब 'एमपी में का बा- पार्ट वन' गीत सामने लेकर आई हैं ।

बता दें नेहा सिंह राठौर को ' यूपी में का बा ' गीत गाने पर पुलिस का नोटिस मिल चुका है। हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता ने आदिवासी व्यक्ति के सिर पर पेशाब की. इस घटना की आलोचना करने पर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

 यह शिकायत भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने की थी। 'नए गीत 'एमपी में का बा' में नेहा सिंह राठौर ने कहा है कि ' मामा के सरकार बा.. घोटाला के भरमार बा. एगो-दू गो नाहीं भइया सैकड़ों हजार बा. एमपी में का बा.. भाजपा के नेतवा त झाड़त रुआब बा.. आदिवासी के कपार पर करत पेशा बा.. एमपी में का बा.. एमबी के बाबा के करतूत निराला बा. पटवारी, पेंशन, व्यापम घोटाला बा. भांजा बेरोजगार बा. नौकरी के इंतजार बा. 16 साल से सड़क पर बैठल एमपी के होनहार बा. एमपी में का बा.. लाडली बहना शिक्षा मांगे, मांगे रोजगार बा.. बाकि एक हजार के कौड़ी बांटत मामा के परिवार बा. करजा में सरकार बा.. बढ़ल भ्रष्टाचार बा, आदिवासी के सिर पर लटकल मामा के तलवार बा.. एमपी में का बा..!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User