विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त ने बूथों का किया निरीक्षण

Mar 13, 2026 - 21:57
0 1
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त ने बूथों का किया निरीक्षण

block-350 block-350

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त ने बूथों का किया निरीक्षण

एटा । मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 (SIR) के अंतर्गत रोल प्रेक्षक/मंडल आयुक्त श्रीमती संगीता सिंह द्वारा आज अपने द्वितीय भ्रमण के दौरान जनपद एटा की विधानसभा क्षेत्र 104 एटा के अंतर्गत प्रिंटश गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 80 से 86 का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान रोल प्रेक्षक ने संबंधित बूथों पर तैनात बीएलओ से दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो तथा एज को हार्ट की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रोल प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, सावधानी एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो सकें तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता पांडे, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार मोरल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वाजिद हुसैन सहित संबंधित अधिकारी, बीएलओ एवं अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User